भारत का संविधान। The Constitution Of India

                              उद्देशिका
हम, भारत के लोग, भारत को एक [ संपूर्ण प्रभुत्व - सपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज ] बनाने के लिए , तथा उसके समस्त नागरिकों को :
         सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय,
         विचार अभिव्यक्ति विश्वास धर्म 
                   और उपासना की स्वतंत्रता 
                   प्रतिष्ठा और अवसर की समता
प्राप्त करने के लिए 
तथा उन सब में 
          व्यक्ति की गरिमा और [ राष्ट्र की एकता 
                    और अखंडता ] सुनिश्चित करने वाली 
बंधुता बढ़ाने के लिए
दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ई. ( मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने